Last modified on 30 सितम्बर 2018, at 08:06

फूल खुशबू लुटाते चमन के लिये / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:06, 30 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=रजन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फूल खुशबू लुटाते चमन के लिये ।
जान देनी है प्यारे वतन के लिये।।

एक चाहत हमेशा ही दिल मे रही
हो तिरंगा हमारे कफ़न के लिये।।

छोड़ परिवार घर छोड़ अपना शहर
आ गये मातृ भू को नमन के लिये।।

दुश्मनों से सदा युद्ध करते हुए
सो रहे भूमि पर ही अमन के लिये।।

ओढ़ने को मिला नील नभ है हमें
गोद पायी धरा की शयन के लिये।।

देश को है समर्पित दिलो जान औ
है तिरंगा हमारा गगन के लिये।।

यज्ञ का कुण्ड है प्रज्वलित हो चुका
शीश अब चाहिये इस यजन के लिये।।