Last modified on 3 अक्टूबर 2018, at 11:30

साँसें जैसे बानी है / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:30, 3 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=रजन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँसें जैसे बानी हैं ।
लिखती नित्य कहानी हैं।।

मन के गलियारे फिरतीं
यादें नयी पुरानी हैं।।

धुंधली सारी तस्वीरें
कब किसने पहचानी हैं।।

रहीं सूरतें नक्श कई
दिल पर सब अनजानी हैं।।

सागर में उठने वाली
लहरें सब तूफानी हैं।।

किस्से कई सुनाये पर
लगते अब बेमानी हैं।।

भरते पेट सभी अपने
कहाँ बचे अब दानी हैं।।