भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साज़े-दिल पर कोई नग़्मा ही सुनाते रहिए / शैलेश ज़ैदी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:04, 27 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेश ज़ैदी |संग्रह=कोयले दहकते हैं / शैलेश ज़ैदी }} [[Category...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साज़े-दिल पर कोई नग़्मा ही सुनाते रहिए।
अपने होने का कुछ एहसास दिलाते रहिए॥

अपनी ख़ातिर न सही मेरी तसल्ली के लिए।
जैसे आते थे उसी तर्‌ह से आते रहिए॥

रंजिशें हों भी तो ग़ैरों पे न ज़ाहिर कीजे।
रस्मे-दुनिया ही सही साथ निभाते रहिए॥

ना उमीदी को कभी पास न आने दीजे।
शमएँ जब गुल हों नयी शमएँ जलाते रहिए॥

खूबसूरत है बहुत देखिए तस्वीरे - हयात।
शर्त इतनी है कि कुछ ख़्वाब सजाते रहिए॥

बज़ेमे अहबाब में पलकों की नमी क्या मानी।
ग़म उठाने के लिए हँसते-हँसाते रहिए॥

कुछ तो रखना है बहरहाल वफ़ाओं का भरम
आते-जाते कभी बस मिलते-मिलाते रहिए॥