भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँसुओं से रात का दामन अगर भीगा तो क्या / शैलेश ज़ैदी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:04, 27 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेश ज़ैदी |संग्रह=कोयले दहकते हैं / शैलेश ज़ैदी }} [[Category...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँसुओं से रात का दामन अगर भीगा तो क्या।
किसने चिंता की मेरी मैं फूटकर रोया तो क्या॥

कोई भी ऐसा न था अपना समझता जो मुझे।
ज़िन्दगी के मोड़ पर मैं रह गया तनहा तो क्या॥

सच कहीं होता है ऐसी कोशिशों से दाग़दार?
जल के सूरज पर किसी नादान ने थूका तो क्या॥

कुरसियों के साथ है लिपटा हुआ लोगों का प्यार।
कुरसियों के बीच है इन्सान नाकारा तो क्या॥

जब समझने की घड़ी आयी तो आँखें फेर लीं।
अब किसी ने भी अगर शैलेश को समझा तो क्या॥