भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आना और जाना / उज्ज्वल भट्टाचार्य

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:44, 23 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उज्ज्वल भट्टाचार्य |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हर आने के साथ
जाना जुड़ा होता है।
आना चुपके से होता है,
उसकी भनक नहीं मिलती,
फिर अचानक एक दिन
आने का पता चलता है।
 
इसी तरह जाने से पहले ही
जाना हो चुका होता है —
अचानक एक दिन
जाने का पता चलता है।
 
आना और जाना
बिना आहट के होता है,
अहसास सिर्फ़ होता है
कुछ भर जाने का —
कुछ खाली हो जाने का —