Last modified on 10 नवम्बर 2018, at 15:17

रवानगी / आर्थर रैम्बो / मदन पाल सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:17, 10 नवम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आर्थर रैम्बो |अनुवादक=मदन पाल सिं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बहुत देख ली जीवन छाया, उसकी दृष्टि
– कुछ भी अलग दिखा नहीं !

बहुत भोग लिया शहरी शोरगुल, साँझ, रोशनी और हमेशा
– पर सब कुछ सूना लगा यहीं !

खूब जान लिए निर्णय गहरे, मोड़ जीवन के,
मीठा भ्रम औ छली कामना
मैं भर पाया,

नई प्रीत और कोलाहल में
–चल मेरे मन अब और कहीं !

मूल फ़्रांसीसी भाषा से अनुवाद : मदन पाल सिंह