Last modified on 30 जुलाई 2008, at 00:10

कोई मस्त मलंग लिफ़ाफ़ा / विनय कुमार

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:10, 30 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनय कुमार |संग्रह=क़र्जे़ तहज़ीब एक दुनिया है / विनय क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोई मस्त मलंग लिफ़ाफ़ा।
कोई चपल कुरंग लिफ़ाफ़ा।

मनसबदार हुआ दिल्ली में
जो भी रहा दबंग लिफ़ाफ़ा।

कोमलताएँ कहाँ छिपायें
सारी दुनिया संग-लिफ़ाफ़ा।

बादल की चिट्ठी धरती को
है कितना खुशरंग लिफ़ाफ़ा।

दोनों तरफ़ वही मज़बूरी
लौट गया बैरंग लिफ़ाफ़ा।

शायद अम्मा का खत होगा
आया है बदरंग लिफ़ाफ़ा।

मिला सुकून पढ़े जाने का
लगा अंग से अंग लिफ़ाफ़ा।