Last modified on 12 फ़रवरी 2019, at 12:20

कविता- अकिंचन / कविता भट्ट

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:20, 12 फ़रवरी 2019 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


होता है जब-जब
भावों का मर्दन
होता है तब-तब
कविता का नर्तन।
तेरे अपने होंगे सच
कविता- अकिंचन
बैठी हुई देहरी पर
खटकाती आतुर मन
उसके अपने ही सच
और अपने ही क्रन्दन
तभी होते है संतुष्ट
उपहारों में सूनेपन
बजती रही साँकल
भाया न अभिरंजन
बोलती रही वह सच
झुठला दी गई सजन...