Last modified on 8 मार्च 2019, at 21:11

आइये, पधारिये / दरवेश भारती

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:11, 8 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दरवेश भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आइये, पधारिये
बज़्मे-दिल सँवारिये

वक़्त बेलगाम है
हौसला न हारिये

माले-मुफ़्त है वतन
लूटिये, डकारिये

आप तो हैं हुक्मरान
शेखियाँ बघारिये

हो सके तो डूबती
क़ौम को उबारिये

सो रही हों क़िस्मतें
ज़ोर से पुकारिये

उम्र अधेड़ है ज़रूर
मन न अपना मारिये