Last modified on 11 मार्च 2019, at 12:18

इक हकीकत थी फ़साना बन गयी / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:18, 11 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इक हकीकत थी फ़साना बन गयी।
जिन्दगी की मौत से फिर ठन गयी॥

हुई बेबस चंद सिक्कों के लिये
आज अर्थी पर चढ़ी दुल्हन गयी॥

था किसी का जब अहम टकरा गया
झेल एसिड की जलन विरहन गयी॥

छेड़ता ही जब रहा संसार तो
छोड़ माया मोह बन जोगन गयी॥

जी रही थी प्यार की लेकर ललक
आस जब टूटी वह वृंदावन गयी॥

सिर्फ़ काँटे ही मिले हर राह में
बस इसी से छोड़ वह गुलशन गयी॥

जिंदगी को जब तपाया आग में
मैल जलने पर वह बन कंचन गयी॥