भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साँसों का ताना बाना है / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:12, 11 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> साॅंं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साॅंंसो का ताना बाना है।
जीवन केवल अफसाना है॥

रिश्ते यूँ ही हैं बन जाते
पर मुश्किल उन्हें निभाना है॥

श्वासों के सोपानों पर चढ़
जीवन का कर्ज चुकाना है॥

जब तब यूँ ही खुलने वाला
यादों का ग्रंथ। पुराना है॥

वादे सब भुला दिये तुमने
मिलना बस एक बहाना है॥

है बहुत कठिन निर्णय करना
क्या अपनाना ठुकराना है॥

मन को उदास मत होने दो
जग सुख दुख भरा खजाना है॥