भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिनके इंसानियत के नाते हैं / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:47, 11 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> जिनके...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जिनके इंसानियत के नाते हैं।
बस वफ़ा भी वही निभाते हैं॥

सत्य की भूमि कर्म के हल से
भूमि समतल चलो बनाते हैं॥

बह रही प्यार की हवाओं में
मन-पतंगे ज़रा उड़ाते हैं॥

है न पूछा जिन्हें जमाने ने
बढ़ के उनको गले लगाते हैं॥

शिष्य एकलव्य-सा नहीं मिलता
द्रोण हर ओर नजर आते हैं॥

जो न हमदर्दियों के हैं पोषक
व्यर्थ आँसू बहुत बहाते हैं॥

दूर तक सिलसिले जफ़ाओं के
लोग जिस को वफ़ा बताते हैं॥