भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जयघोष / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:09, 3 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर }}...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सारा विश्व सोता है —

इतनी रात गुज़रे

कौन रोता है ?


सुना है —

पास के घर में

मृत्यु का धावा हुआ है,

सत्य है —

कोई मुआ है !

यमदूत के

तीखे छुरे ने

आदमी को फिर

छुआ है !


पहुँचो

अमृत-सम्वेदना-लहरें लिए,

यह आदमी

फिर-फिर जिए !

जीवन-दुंदुभी बजती रहे,

क्षण-क्षण भले ही,

अरथियाँ सजती रहें !