Last modified on 19 मार्च 2019, at 11:05

मान के दिन गुजरने लगे / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:05, 19 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मान के दिन गुजरने लगे
स्वर्ण गुंचा से तुलने लगे

जाने कैसी हवा चल रही
काफ़िले रोज लुटने लगे

है गगन आँख के सामने
उड़ चलो पंख हिलने लगे

लाख काँटे बिछे हों मगर
राह पर पाँव बढ़ने लगे

खुशबुओं की उठा लेखनी
दर्द फूलों का लिखने लगे