Last modified on 19 मार्च 2019, at 13:08

दूर करे सारे अभिमान / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 19 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दूर करे सारे अभिमान
मनमोहन की मीठी तान

बना हृदय को कृष्ण निवास
गर्व अहं का दें बलिदान

चरणों में हरी के रख शीश
अहंकार का कर दें दान

कस्तूरी मृग बनना त्याग
आत्मतत्व को लें पहचान

भवसागर में डगमग नाव
प्रभु लेते सब का संज्ञान