Last modified on 19 मार्च 2019, at 13:16

जीवन केवल अफसाना है / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:16, 19 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन केवल अफसाना है
जो आया उसको जाना है

है रंगमंच सारी दुनियाँ
बस अभिनय करते जाना है

जो सहनशक्ति की है सीमा
उसका अस्तित्व बचाना है

पग पग पर अपमानित होती
नारी को सत्व दिलाना है

रखकर तटस्थ अपना अंतर
ईश्वर से लगन लगाना है