Last modified on 6 मई 2019, at 23:41

गुरुद्वारा / कविता कानन / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 6 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=कवि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुरुद्वारा
मुक्त कंठ से
गुरु ने पुकारा
बिना भेद भाव।
न जाति
न धर्म का दुराव
एक ही धर्म
करिये सत्कर्म
बुराई से लड़ाई
विजयी हो सच्चाई ।
रखिये
देश के लिये
मर मिटने का जज़्बा ।
साथ साथ चले
संगत और पंगत ।
बहे सदैव
 प्रेम की धारा
कहता गुरुद्वारा ।