Last modified on 6 मई 2019, at 23:52

प्यास / कविता कानन / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:52, 6 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=कवि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तृषित मयूर
भूला नर्तन
सूखा मधुवन ।
न रही हरियाली
न मेघों के
आगमन की आस
बच रही है
केवल प्यास ।
फिर भी
बैठ सूखी डाल पर
कर रहा पुकार -
निर्मम बादल !
आ भी जा
इस बार
लेकर जलधार ।