Last modified on 9 मई 2019, at 21:49

गिलहरी / फुलवारी / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:49, 9 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=फुल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक गिलहरी मेरी कुटकुट।
खाती रहती काजू बिस्कुट॥
है सफ़ेद कुछ काली काली।
पहने कोट धारियों वाली॥
बालों भरी पूँछ झबराली।
मोटी मोटी बड़ी निराली॥
मूंगफली रानी दिखलाती।
आँगन में आकर खा जाती॥
जब वह उसे पकड़ने जाती।
भाग पेड़ पर है चढ़ जाती॥