Last modified on 11 मई 2019, at 15:44

वन्दना / गीत गुंजन / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:44, 11 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=गीत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

करूँ वंदना वीणा वादिनि
      अनुपम तेरे ज्ञान की॥

रुनझुन रुनझुन किंकिनि के स्वर
लिखे काव्य के सुंदर अक्षर,
जल - बूँदों सी झरती झर झर
माँ तेरी करुणा शुभ सत्वर।

बहुत सुनी है विरद तुम्हारे
      हाथ दिए इस दान की।
करूँ वन्दना वीणावादिनि
       अनुपम तेरे ज्ञान की॥

हंसवाहिनी हंस तुम्हारा
सभी वाहनों से है न्यारा ,
इसके कोमल मृदुल परों में
भरा भाव का ही भंडारा।

गा न सकूँ माँ महिमा तेरी
       ज्ञान मान विज्ञान की।
करूँ वन्दना वीणावादिनि
       अनुपम तेरे ज्ञान की॥