भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

महफ़िलों से महलों से गांव के सिवानों तक / कुमार नयन

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:03, 3 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

महफ़िलों से महलों से गांव के सिवानों तक
ले चलो ग़ज़ल को अब खेत की मचानों तक।

पूछने लगे हैं अब गांव रहनुमाओं से
क्यों न कुछ पहुंच पाता मुल्क के किसानों तक।

उसको क्या पता होगा मर्म दिल की दुनिया का
जो नहीं पहुंच पाया दर्द के ठिकानों तक।

भूख की अदालत में हों गवाहियां जब भी
बात तो पहुंचनी है बाजरे के दानों तक।

गोलियाँ चलाता है कोई मेरे अंदर से
जब कभी पहुंचता हूँ सोच के दहानों तक।

लाज़िमी है हक़ की इक जंग फैसलाकुन अब
कह रहे हैं चीख़ों में सुन लो बेज़बानों तक।