Last modified on 3 जून 2019, at 11:33

रस्मे-उल्फ़त को निभाते जाइये / कुमार नयन

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:33, 3 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रस्मे-उल्फ़त को निभाते जाइये
दर्द सहते मुस्कुराते जाइये।

जब तलक है जिस्म में बाक़ी लहू
दिल चराग़ों-सा जलाते जाइये।

मेरी शुहरत रोज़ बढ़ती जायेगी
आप मेरे पास आते जाइये।

याद रखिये सिर्फ दुनिया के करम
नेकियां अपनी भुलाते जाइये।

हमने तो माना कि हम बदकार हैं
आप क्या हैं ये बताते जाइये।

इम्तिहां ही इम्तिहां है उम्र भर
खुद को हर पल आज़माते जाइये।

लुट गया गर सब 'नयन' जी आपका
अपनी ग़ज़लें गुनगुनाते जाइये।