भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अंगीकृत / महेन्द्र भटनागर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:49, 16 अगस्त 2008 का अवतरण
ओ विशालाक्षी
नील कंठाक्षी
शुभांगी !
शाप
जो तुमने दिया
- अंगीकृत !
ओ पयस्विनी
कल्याणी !
विषज उपहार
जो तुमने दिया
- स्वीकृत !