Last modified on 21 जून 2019, at 23:53

नन्ही-सी चिड़िया कागज़ की / अरविन्द पासवान

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 21 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द पासवान |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचे गए
वेद
त्रि-पिटक
कल्प-सूत्र
जेंद-अवेस्ता
बाइबिल
कुरान
गुरु-ग्रंथ साहिब
और बहुत कुछ

मगर सुनो मेरे देश
मैं रच रहा हूँ नन्ही-सी चिड़िया
कागज़ की
जो उड़े एक दिन
और सुना आए दुनिया को
प्रेम का संदेश