Last modified on 22 जून 2019, at 00:12

वसंत में ठंड / अरविन्द पासवान

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:12, 22 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द पासवान |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इस वर्ष
वसंत में वसंत नहीं
लौट आयी है फिर से
ठंड
हाड़ कंपकंपाने वाली
बूढ़े बरगदों को जड़ों से हिलाने वाली

कभी-कभी शाप बनकर लौटती है लहरें
समुद्र की

दुखों के सागर
जीवन में

तड़प प्रेम की
अनायास

कभी-कभी
लौट आती है शाम पहले

सुबह से