Last modified on 1 जुलाई 2019, at 22:21

दिसम्बर / चार्ल्स सिमिह / मनोज पटेल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:21, 1 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चार्ल्स सिमिह |अनुवादक=मनोज पटेल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गिर रही है बर्फ़
और घूम रहे हैं बेघर बँजारे
कन्धों से लटकाए हुए
विज्ञापन-पट

एक दुनिया के ख़ात्मे का
ऐलान करता हुआ
और दूसरा
स्थानीय नाई की दुकान की दरों का ।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : मनोज पटेल