भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सुहानी सुबह / महेन्द्र भटनागर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:18, 13 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संतरण / महेन्द्र भटनागर }} जीवन...)
जीवन की हर सुबह सुहानी हो !
- भर लो हास बहारों का
- नदियों कूल कछारों का
- फूलों गजरों हारों का
कन-कन की हर्षान्त कहानी हो !
- मीठा राग विहंगों का
- पागल प्रेम उमंगों का
- अंतर लाज-तरंगों का
छलिया दुनिया नहीं बिरानी हो !
- शीतल नेह निगाहों से
- भर दो दुनिया चाहों से
- प्यार भरे गलबाहों से
लहकी-लहकी मधुर जवानी हो !