भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दीप-माला / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:20, 13 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संतरण / महेन्द्र भटनागर }} :आज घ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज घर-घर छा रहा उल्लास !

भर हृदय में प्रीत
मधु मदिर संगीत
आज घर-घर दीपकलिका वास !

नव सुनहरा गात
जगमगाती रात
आज घर-घर जा लुटाती हास !

कर रमन शृंगार
भर उमंग विहार
आज घर-घर दीप-माला रास !