Last modified on 14 जुलाई 2019, at 16:57

बेटियाँ (छंद विमोहा) / अनामिका सिंह 'अना'

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:57, 14 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनामिका सिंह 'अना' |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गीत हैं बेटियाँ, मीत हैं बेटियाँ।
प्रीति के छंद-सी, नेह आनंद-सी॥

मातु की लाड़ली, नाज से हैं पली।
हैं घटा सावनी, आयतें पावनी॥

ये जले दीप-सी, शुभ्र हैं सीप-सी.
पाक ये हव्य-सी, ज्योति हैं भव्य-सी॥

मारियेगा नहीं, भूल से भी कहीं।
बेटियाँ शान हैं, सृष्टि की जान हैं॥