Last modified on 18 जुलाई 2019, at 10:59

रोटी और कविता / मंगलेश डबराल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:59, 18 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मंगलेश डबराल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सँयुक्ता के लिए

जो रोटी बनाता है, कविता नहीं लिखता
जो कविता लिखता है, रोटी नहीं बनाता
दोनों का आपस में कोई रिश्ता नहीं दिखता ।

लेकिन वह क्या है
जब एक रोटी खाते हुए लगता है
कविता पढ़ रहे हैं
और कोई कविता पढ़ते हुए लगता है
रोटी खा रहे हैं ।