Last modified on 19 जुलाई 2019, at 23:34

बहुत छली हूँ / अनीता मिश्रा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:34, 19 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनीता मिश्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बहुत छली हूँ,
अब नहीं छलना।
 ऐ! मेरे मन,
अब नहीं डरना।

संत्रासों के घेरे में
रिश्तों के अंधेरों में
संदेहों के डेरे में
स्वार्थों के फेरे में
बहुत जिया है,
अब तक डर कर।
अब आगे न जीना।
ऐ! मेरे मन
अब नहीं डरना।

तिल-तिल जलना
 राख-सा बिखरना
भरे नाक में जब धुआँ सा
साँस-साँस को फिर तरसना
पोर-पोर हर दर्द को सहना
बहुत सहा है,
अब नहीं सहना।
ऐ! मेरे मन
अब, नहीं डरना॥

आशा की जंजीरों में
किस्मत लिखी लकीरों मे
न जिन्दा, न मुर्दा सी
दिखती इन तस्वीरों में।
रोज भाग्य के घने थपेड़े
बहुत अधिक उलझी हूँ मैं।
अब नहीं और उलझना।
ऐ! मेरे मन
अब नहीं डरना।