भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बाली सोने की / ऋषभ देव शर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:37, 30 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कानों में इतराय कामिनी बाली सोने की
गालों पर इठलाय मानिनी बाली सोने की

साँझ सकारे किसे पुकारे वंशी मधुबन में
प्राणों में भर जाय रागिनी बाली सोने की

जगे प्रेम की पीर खुमारी आँखों में छाए
डँसे देह कलपाय यामिनी बाली सोने की

अभी खनक सुनकर चौंका था तुलसी का बिरवा
चली गई बलखाय भामिनी बाली सोने की

महँदी बेंदी चुनरी कजरा गजरा फूलों का
किस पर यह गिर जाय दामिनी बाली सोने की