Last modified on 15 अगस्त 2008, at 19:42

कुफ्र / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:42, 15 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=जूझते हुए / महेन्द्र भटनागर }} ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लाश
जल रही
मसान में
किसी ग़रीब की,
बद-नसीब की !

कुटुम्ब
स्तब्ध...सन्न,
विप्र अति प्रसन्न !
मृत्यु-भोज
ऐश-मौज !

किन्तु
नौजवान आज
ढोंग सब बहा
धता बता रहा,
पुरोहिती
मिटा रहा,
बदल रहा गरुड़-पुराण,
प्रेत-कर्म का विधान।

विप्र खिन्न,
चीखता
कलियुगी... कलियुगी !

वस्तुतः
यही
नये समाज की
विराट सुगबुगी !