Last modified on 13 अगस्त 2019, at 19:48

एक सपना / कमल जीत चौधरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:48, 13 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमल जीत चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वहाँ
सब ज़ोर-ज़ोर से कह रहे थे —

औरत
ख़ाली स्लेट होती है
उस पर बहुत कुछ
लिखा-मिटाया जा सकता है

औरत ने चुपचाप
अपनी स्याही उठाई
और
चल दी

आगे मेरी नींद खुल गई