भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिल्लियाँ / समृद्धि मनचन्दा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:09, 16 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=समृद्धि मनचन्दा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुझे बिल्लियाँ अच्छी लगतीं हैं
एकदम मनमौजी और ज़िद्दड़

उन्हें देखकर लगता है कि
’दुनिया’ दो टका सेर बिकने वाली
कोई उबाऊ चीज़ है
जो उनके चलने से धमकती है

’नौ’ बारगी जीने को आतुर
’नौ’ दफ़ा मरकर भी अटल
सच ! बहुत अच्छी लगतीं हैं मुझे !
काश ! सभी बिल्लियाँ लड़कियाँ होतीं !