Last modified on 17 सितम्बर 2019, at 03:42

आपदा / समृद्धि मनचन्दा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:42, 17 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=समृद्धि मनचन्दा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्यारी लड़की…
तुम्हारे पास
अधिकतर
दो ही विकल्प होंगे

लड़ना
या चुप
रह जाना

तुम कोई भी
चुनाव करो
भीतर
कुछ मर जाएगा