भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीरू / समृद्धि मनचन्दा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:58, 17 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=समृद्धि मनचन्दा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब सुभद्रा की आँख लगी
उसने देखा
वो कृष्ण की कोख में गर्भस्थ है

अभिमन्यु ने देखा
सारे व्यूह अभेद्य हैं
सारा भेद है कृष्ण

जब अर्जुन ने देखा
सोई सुभद्रा का मुख
वह जान गए
कृष्ण हैं समस्त धर्मयुद्ध

सारे व्यूह कृष्ण हैं
कृष्ण ही व्यास, कृष्ण ही जीरू<ref>वह भील जिसके बाण से कृष्ण की मृत्यु हुई</ref>
अनन्त कृष्ण है !

शब्दार्थ
<references/>