Last modified on 30 सितम्बर 2019, at 00:11

शहीदों का दर्द / अलका वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:11, 30 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अलका वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGee...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मै मारा तो गया
किन्तु लडते हुए मारा जाता
 तो अलग बात थी।
जान तो देश के नाम थी
गोली सीने में लगती
 तो अलग बात थी।
मुझे मारने वाले कमीनो
दो दो हाथ कर मरते
 तो अलग बात थी।
अफसोस नहीं मरने का
समर भूमि में मरता
 तो अलग बात थी।
कमीनो ने कायरता दिखाई
दस को मार कर मरता
 तो अलग बात थी।
आँखों में बदला सीने में उबाल
 मुंड-मुंड काटकर मरता
 तो अलग बात थी।
हमारी सारी ट्रेनिंग बेकार गई
काबलियत दिखाटर मरता
 तो अलग बात थी।
हे माते! मैं शहीद तो हुआ
किन्तु पाक को नापाक कर मरता
 तो अलग बात थी।