Last modified on 30 सितम्बर 2019, at 19:42

सन्न अँधेरे में / राजा अवस्थी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:42, 30 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजा अवस्थी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बीज मन्त्र के सर्जक आये
किसके घेरे में,
अवचेतन के सन्न अँधेरे में।

खोज रहे हैं रेख किरण की
बची-खुची ताकत ले मन की
तोड़-फोड़ को भोग रही
पीढ़ी के डेरे में।
अवचेतन के सन्न अँधेरे में।

पारिजात बगिया में महकें
फिर पेड़ों पर टेसू दहकें
जगें पुरातन संस्कार के
चिह्न बसेरे में।
अवचेतन के सन्न अँधेरे में