Last modified on 17 अक्टूबर 2019, at 20:49

हमको हमारे गाँव का दीदार चाहिए / चन्द्रगत भारती

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:49, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्रगत भारती |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हमको हमारे गाँव का दीदार चाहिए
बचपन मे जो मिला था वही प्यार चाहिए।।

अमिया को तोड़ना बस पोखर मे तैरना
खलिहान खेत गाँव की गलियो मे दौड़ना
जलते चिरागों का वही घर द्वार चाहिए।।

यारो के सँग खेलना पीपल की छाँव मे
काँटो का डर नही था चुभते थे पाँव मे
खिलते गुलाबों सा वही परिवार चाहिए।।

फागुन मे भाभियो का कीचड़ से मारना
भूला नही हूं गालियाँ दे दे के भागना
हमको फुहारों का वही त्योहार चाहिए।।