भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यकीन / प्रतिमा त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:05, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिमा त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यकीन जानो!
एक दिन सिंड्रेला की तरह
अनजाने ही
तुम अपने एक पाँव की जूती
गुमाँ कर लौटोगी
और उस दिन
तुम्हारा पाँव खोजते हुए
किस्मत
तुम्हारा दरवाज़ा खटखटाएगी।