Last modified on 17 अक्टूबर 2019, at 22:18

वो जो गए हैं घर से / प्रतिमा त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:18, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिमा त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वो गए हैं जो ..घर से लौटे ही नहीं
दहलीज़ पे बैठा इंतज़ार बूढ़ा हो गया !
उतरती हुई सीढियां थक गईं हैं
चढ़ती हुई सीढ़ियों का दम फूलता है !
ख़ुश्क दरीचों के चेहरे उतर गए
मेज़ पे किताबें धूल फांकती रही
चश्में का आइना चिटक गया
शमाँ जो आखिरी थी घर में
वो अपने हौसले के दम पे जलती रही
वो जो गए हैं घर से..लौटे ही नहीं !