Last modified on 22 अक्टूबर 2019, at 21:32

पुलों का काम जोड़ना / उर्मिल सत्यभूषण

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:32, 22 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पुलों का काम जोड़ना
पुलों को तुम न तोड़ना
इधर से आ उधर को जा
जिं़दगी के गीत गा
हाथ प्यार के उठा
घृणा की भीत तोड़ना
पुलों का काम जोड़ना
इधर से मैं उधर बही
कई सौगात ले चली
मैं जिं़दगी की हूँ नदी
बहना मुझे न छोड़ना
पुलों का काम जोड़ना