Last modified on 23 अक्टूबर 2019, at 23:20

देखो, दिल के टुकड़े टुकड़े / उर्मिल सत्यभूषण

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:20, 23 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देखो, दिल के टुकड़े टुकड़े
तार तार सब नाते रिश्ते

अनदेखी हो जब जख्मों की
कैंसर बनते, रिसते रिसते

रोगी भोगी योगी सारे
अपनी अपनी उलझन उलझे

छुपते जसते आशा पंछी
असमान में उड़ते उड़ते

कैसे किसको, खत लिक्खें हम
उर्मिल सारे पते खो गये।