भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपनी हार नहीं है / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:11, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नये दौर में लिखना साथी, अपनी हार नहीं है।
हैं अतीत के हम साक्षी जो, अब आधार नहीं है।

बचपन से ही रीति निभायी, देखी दुनिया सारी,
राग द्वेष मनुहार सहज का, अब संसार नहीं है।

धन बल की छाया में जीवन, है खो रहे जवानी
मात पिता की सेवा करने, का सुविचार नहीं है।

पाठ पढ़ा था कुलमर्यादा, लज्जा शील था गहना,
भाव प्रीति सँग नत नयन में, अब श्रंृगार नहीं है।

टूट गए है सभी मिथक अब, मिथ्या संसृति जागी,
गोरख धंधे बहु आयामी, सच संचार नहीं है।

राष्ट्रप्रेम का भाव हृदय में, बढें़़ पुरोधा आगे,
विश्व पटल पर अपनी गरिमा, का भी पार नहीं है।

प्रेम न भाये करुणा ऐसी, करते लोग दिखावा,
भूख मिटाते नेता अपनी, वे अवतार नहीं है।