भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तपता सूरज / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:26, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खग कुल प्यासे घूमते, घूम रहा तूफान।
तपता सूरज नभ चढ़ा, पारा तीर समान।

अभिशापित से जीव हैं, मिले न जिसको छाँव,
नीर सरित के खींचता, तपता अब दिनमान।

भरे दुपहरी श्वांस अब, दीखे शीत न ठाँव,
सुबह सलोनी वायु से, राहत के अनुमान।

जल जीवन आधार है, लिए फिरें हम साथ
शीतल जल तन प्राण है, मिलता जीवन दान।

वृक्ष लगाकर हम करें, शमन धूप अरु ताप,
प्रकृति हमारी सहचरी, हरियाली कर मान।