Last modified on 30 अक्टूबर 2019, at 19:30

सुनाऊँ अपनी पीर / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:30, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुनो कान्हा सुनाऊँ, अपनी पीर।
निश दिन बहत साँवरे, नयनों नीर।

तुम बिन कैसे भावे, दिन हो रैन,
मधुवन गाँव गोकुला, गोरस छीर।

कहाँ लौं कहूँ मेरे, नटवर लाल,
तट यमुना सून सबै, लगे अधीर।

तन-मन घ्यावे मोहन, हे गोपाल,
धेनु तृणौ न लेत जस, लागे भीर।

पलक पाँवड़े बनते, नैन उदास,
आओ हे कान्हा मन, बसिया हीर।