Last modified on 30 अक्टूबर 2019, at 20:22

क्यों सोचें अंजाम / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:22, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हृदय हार कर जीत लें, क्यों सोचें अंजाम।
अनुपम इसमें सुख छिपा, करते क्यों संग्राम।

पत्थर को सब पूजते, पत्थर मन इंसान,
प्रीति गली अति तंग है, लगा हुआ है जाम।

जगा सके शत सूर्य भी, मन में नहीं उजास,
तृषित हृदय यदि प्रेम का, दीप सजाती शाम।

राग द्वेष तन से मिटे, हितकारी वैराग,
नैन मूँद कर भी दिखे, प्रीतम वह छवि धाम।

मीरा को मिलता कहाँ, श्याम प्रीति का मान,
प्रेम हृदय की साधना, यदि देखे परिणाम।