Last modified on 31 अक्टूबर 2019, at 20:48

हमारा मन / आशुतोष सिंह 'साक्षी'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:48, 31 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशुतोष सिंह 'साक्षी' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मानवीय संवेदनाओं से अछूता हमारा मन।
किसी के कष्ट को देखकर अब,
है क्यों नहीं कचोटता हमारा मन॥

रक्त नहीं अब पानी हमारी नसों में दौड़ता है,
सिक्कों के बोझ से है दबा हुआ हमारा मन॥

सही-ग़लत की परवाह अब किसे है
जब ग़लत करने की गवाही देता हमारा मन॥

अपनी रक्षा के लिए हम कुत्तों को रखते हैं,
है क्यों नहीं वफ़ादार अब हमारा मन॥

क्यों इतनी हाय-हाय जब जाना है खाली हाथ,
फिर भी दूसरों का हक़ छीनना क्यों चाहता हमारा मन॥