Last modified on 1 नवम्बर 2019, at 19:20

रात लम्बी रात से लम्बे पहर / रामकुमार कृषक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:20, 1 नवम्बर 2019 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रात लम्बी रात से लम्बे पहर
और ऊपर सर्द मौसम का क़हर

चुभ रही है रात आँखों में, मगर
रात के घर सो रही जाकर सहर

धुन्ध - कुहरा और अन्धियारा सगे
रोशनी पीली पड़ी पीकर ज़हर

मखमली अँगड़ाइयाँ - ऊँचाइयाँ ,
और फ़ुटपाथों बिछा चिथड़ा शहर

अश्रु ढुलके और जा ध्रुव पर बसे
नाम के सागर नहीं कोई लहर